Breaking News

कानपुर शहर का एक और उभरता राइजिंग स्टार सोमनाथ यादव की भी होने लगी हैं चर्चा, पूर्व विधायक सतीश निगम ने भी घर जाकर दी बधाई।

पूर्व विधायक सतीश निगम बधाई देते हुए।।


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

खुली आंखों से देखूं सपने, बिखरा है पल बिखरे अपने, लकीरों में क्या है पता। में नही मुझमें रहा।।
कानपुर। सपने देखने से ही सच होते हैं ऐसा कहना है, कानपुर के सोमनाथ यादव का, जो कि गीतकार,लेखक, गायक संगीतकार, और अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं। सोमनाथ के यूट्यूब चैनल पर उनके ओरिजिनल गाने बहुत ही खूबसूरती से इस दुनिया की सच्चाई को दर्शा रहे हैं। सोमनाथ के गाने में एक नयापन और एक सच्चाई है। जो हम इंसानों को खुद से बात करने की आजादी देती है।
परिवार के साथ सोमनाथ यादव

 एक कल्पना देती है, एक बेहतर कल का। सोमनाथ की आवाज भी काफी अलग है, जोकि बहुत रॉ साउंड करती है। प्रेरणा की बात की जाए तो हर एक कहानी में कोई ना कोई प्रेरणा होती है, हालांकि कठिन परिश्रम के साथ लगातार मेहनत करने के बाद सोमनाथ के गाने, जी म्यूजिक और एफ एम पर सुनने को मिलेंगे।
 सोमनाथ के पिता एक व्यापारी हैं पारिवारिक समस्याओं के चलते बड़े भाई ने दिवालिया तक घोषित कर दिया। लेकिन बड़ी समस्याओं का सामना करने के बाद भी सोमनाथ ने संघर्ष नही छोड़ा और इस मुकाम तक पहुंचे, सिंगर सोमनाथ का कहना है हर एक गाने में सच्चाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में आने वाली समस्याओं से हम रूबरू हो सकें। कानपुर के लिए यह गौरव की बात है।

पूर्व विधायक ने दी बधाई।

कानपुर के पूर्व विधायक सतीश निगम ने सोमनाथ के घर जाकर उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा की ये हमारे देश और कानपुर के लिए गर्व की बात है। कि सोमनाथ जैसे युवा आगे बड़ रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा की आप जैसे युवाओं को हमेशा बढ़ते रहना चाहिए।

4 comments:

  1. निश्चित ही सोमनाथ की आवाज सुनने में एक बड़ा ही सकूँन मिलता है लाइट म्यूसिक के साथ गाने के शब्द भी बेहतरीन है
    आजकल के बॉलीवुड के गाने में तेज म्यूसिक हीं होता है गाने के बोल तो समझ ही नही आते है।

    ReplyDelete
  2. Superb Somnath..Congratulations..👌👍

    ReplyDelete
  3. Super voice beautiful lyrics congratulation

    ReplyDelete

Thank you