Breaking News

Garena Free Fire में आया नया आकर्षक Bladebill Soarer Bundle, इस तरह फ्री में करें प्राप्त

 

Garena Free Fire इस समय सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन मोबइल गेम में से एक है। दुनियाभर में इस गेम का क्रेज बना हुआ है। यही वजह है कि यह Google Play Store और iOS पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम में शामिल है। Garena प्लेयर्स को समय-समय पर इन-गेम आइटम्स और रिवॉर्ड्स देता रहता है।

Garena Free Fire इस समय सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन मोबइल गेम में से एक है। दुनियाभर में इस गेम का क्रेज बना हुआ है। यही वजह है कि यह Google Play Store और iOS पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम में शामिल है। Garena प्लेयर्स को समय-समय पर इन-गेम आइटम्स और रिवॉर्ड्स देता रहता है। आज डेवलपर ने एक और नए Bladebill Soarer बंडल की घोषणा की है। कंपनी ने इसे अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसे टीज किया है।




Free Fire प्लेयर्स इस नए बंडल को आज से प्राप्त कर सकते हैं। यह गेम में मौजूद डायमंड रॉयल बंडल के साथ मिलेगा। Free Fire के नए Bladebill Soarer बंडल को प्लेयर गेम में मौजूद डायमंड रॉयल सेक्शन में देख सकते हैं। इस बंडल को प्राप्त करने के लिए प्लेयर को इन-गेम इवेंट में भाग लेना होगा। इन-गेम इवेंट में व्हील स्पिन करके इस बंडल को प्राप्त किया जा सकता है।

फ्री फायर का यह बंडल देखने में काफी आकर्षक है। नए Diamond Royale Bundle के बारे में डेवलपर ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा है कि इसका रंग और फेदर कभी भी पुराना नहीं होता है। इस नए डायमंड रॉयल बंडल के लिए प्लेयर्स को sparrowchute का रुख करना चाहिए।


डेवलपर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई प्लेयर्स ने यह बताया है कि उन्हें ये बंडल मिल चुका है। Bladebill Soarer बंडल में आकर्षक रंग और पंख मिलते हैं, जो प्लेयर्स को पसंद आ रहे हैं। आइए, जानते हैं इस आकर्षक बंडल को प्राप्त करने के लिए प्लेयर्स को क्या करना होगा?

इस तरह मिलेगा यह आकर्षक बंडल

सबसे पहले प्लेयर्स को अपने स्मार्टफोन में Free Fire गेम को लॉन्च करना होगा और लेटेस्ट अपडेट के लिए चेक करना होगा।

गेम लॉन्च होने के बाद प्लेयर को इन-गेम इवेंट वाले सेक्शन में जाना होगा।

यहां उन्हें डायमंड रॉयल सेक्शन में जाकर इस नए बंडल को चेक करना होगा।

इसके बाद व्हील स्पिन करके इस रिवॉर्ड को क्लेम कर सकेंगे।


No comments

Thank you