Breaking News

CSJMU कानपुर मैं, प्रो पाठक ने ताक पर रखकर कर दी तमाम नियुक्तियां। सूत्रों के मुताबिक एक IAS की पत्नी भी है शामिल। सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुई है IAS की पत्नी। अब UP.CM और STF की रडार पर।

विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक पूरी तरह सुर्खियों में बने हुए हैं। विनय कुमार पाठक पर एसटीएफ का शिकंजा कसा हुआ है। अब इसके साथ ईडी की तैयारी भी शुरू हो गई है।

न्युक्ति हुए शिक्षकों की लिस्ट


 हाल ही में विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, सहित कई अन्य पदों पर नियुक्तियां हुई हैं। जोकि सभी नियुक्ति एसटीएफ के रडार पर हैं। हालांकि सभी नियुक्तियों की सभी जानकारी यूपी एसटीएफ ने अपने कब्जे में लेली हैं। सूत्र यह भी बताते हैं, कि एक आईएएस की पत्नी भी शामिल है।
न्युक्ति हुए शिक्षकों की लिस्ट


 जोकि सहायक प्रोफेसर के पद पर न्युक्त हुई है। प्रो पाठक ने नियम और कानूनों को पूरी तरह ताक पर रखकर कर इन सभी न्युक्तियो को कर दिया। हालांकि राजभवन इस मामले को संज्ञान ले या ना ले उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी एसटीएफ ने इस पूरे मामले को संज्ञान में ले लिया है। प्रोफ़ेसर पाठक पर जल्द और बड़े शिकंजे कसे जाएंगे।

IAS की पत्नी की न्युक्ति में हो सकता है बड़ा खेल
आईएएस की पत्नी की नियुक्ति के मामले में विश्वविद्यालय में चर्चा जोरों पर है। कि कहीं सबूतों को मिटाने के लिए आईएएस अपनी साख न लगा दे। हालांकि इन सभी चीजों पर यूपी एसटीएफ अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। लेकिन फिर भी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में चर्चा जोरों पर है। इस बात का डर है कि कोई बड़ा खेल आईएएस की पत्नी के लिए ना हो जाए।

No comments

Thank you