Breaking News

कानपुर के इस विश्वविद्यालय में बदल सकते हैं यह कुलपति, दिया जा सकता है नए कुलपति को चार्ज।


कानपुर। 
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार लिए डॉ विजेंद्र सिंह का आज कार्यभार फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय से समाप्त हो जाएगा।जिसके बाद कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कार्यभार भी समाप्त हो जाएगा। अब देखने की बात ये है, कि क्या फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेंद्र सिंह की समयावधि और बढ़ाई जाएगी या फिर दोनों विश्वविद्यालयों के लिए नए कुलपतियों को कमान सौंपी जाएगी। हालांकि चंद्रशेखर आजाद एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर पिछले 2 माह से अधिक समय से कुलपति की जिम्मेदारी डॉक्टर बिजेंद्र सिंह को दी गई थी। विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी नए कुलपति राह में हैं। देखते हैं किसके हाथ में होगा कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का पदभार

No comments

Thank you