Breaking News

मासूम के जन्मदिन से एक दिन पहले मां का शव फंदे पर लटका मिला मचा हड़कंप पति और सास फरार


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर नगर। बेटे के जन्मदिन से एक दिन पहले ही माँ का शव फंदे पर लटका मिला जिसे देख सनसनी फैल गई। नजीराबाद थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके से विवाहिता के ससुराल वाले फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। आपको बतादें, काकादेव निवासी प्लास्टिक कारोबारी पवन ग्रोवल की 24 वर्षीय बेटी आंचल खरबंदा का विवाह फरवरी 2019 में अशोकनगर के रहने वाले सूर्या से हुआ था। आंचल के भाई अक्षय ने बताया कि शुक्रवार शाम बहन की उसके मोबाइल पर कॉल आई पर गाड़ी चलाने के कारण वह रिसीव नहीं कर सका, रात में घर पहुंच कर उसने कॉल की तो बहन का फोन रिसीव नहीं हुआ। कई बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो घरवालों को चिंता होने लगी आधी रात के बाद अक्षय अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ बहन के ससुराल पहुंचा तो गार्ड ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर वह लोग हंगामा करने लगे तो आसपास के लोग निकल आए तब बहन के ससुराल में काम करने वाली नौकरानी ने बताया कि उसने फांसी लगा ली है। कुछ देर बाद गेट खोला गया वह लोग मकान के दूसरे खंड में बने कमरे में पहुंचे तो वहां बहन आंचल का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका था। बहनोई सूर्या और सास निशा फरार थे। अक्षय ने बताया कि बहन के ससुराल वाले अक्सर उसे दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते हैं। बिजनेस के नाम पर कई बार में हम लोगों ने 70 से 80 लाख रुपए तक बहन के ससुराल वालों को दिए। पिछले साल ससुराल वालों ने बहन को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया था 6 दिन मायके में रहने के बाद वह लोग बहन को समझा बुझाकर ससुराल छोड़ आए थे। आरोप है कि आंचल के पति, सास, ननंद निकिता, फूफा भारत व अन्य ने बहन को पहले बेरहमी से पीटा और फिर हत्या कर शव पंखे के सहारे लटका कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा मामले की जांच की जा रही है।

कल है इकलौते बेटे का जन्मदिन

आंचल के 2 साल के इकलौते बेटे का रविवार को जन्मदिन है। मां की लाश देखकर वह जोर-जोर से रोने लगा तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई उसे तो पता ही नहीं कि उसकी मां की मौत हो चुकी है।

पिता बोले दामाद ने मोबाइल कर रखा था हैक

परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति सूर्या ने आँचल का मोबाइल हैक कर रखा था। उसके मोबाइल से कोई भी हेल्पलाइन नंबर नहीं लगता था। पहले भी कई बार ससुराल वालों ने आँचल के साथ मारपीट की थी तो उसने हेल्पलाइन नंबर लगाने का प्रयास किया मगर कॉल नहीं लगी।

No comments

Thank you