Breaking News

कानपुर के विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों और अधिकारियों की अगर हुई संपत्ति की जांच तो कईयों को जाना पड़ सकता है जेल। मामूली तनख्वाह पाने वालों के पास करोड़ों की संपत्ति आखिर आई कहां से। जल्द चल सकता है बाबा का बुलडोजर

कानपुर। उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ लगातार आदेश पर आदेश करते हुए यह कह रहे हैं। कि जल्द से जल्द सभी अधिकारी कर्मचारियों की जांच करवाई जाए जो कि आय से संबंधित होगी जिस पर आय से अधिक संपत्ति मिलेगी उस पर बाबा का बुलडोजर चलेगा। सवाल ये है, क्या यह बुलडोजर प्रदेश के विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारियों पर भी चलेगा या फिर ऐसे ही शिक्षा के मंदिरों में घोटाले होते रहेंगे और करोड़ों की संपत्तियां अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर कराते रहेंगे। 

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय एवम एचबीटीयू व सीएसए विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारियों की संपत्ति की जांच कराई जाए तो ऐसा ना हो कि तमाम अधिकारी कर्मचारियों को जेल की रास्ता देखनी पड़ जाए। 


हालांकि द हिंदी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन तमाम ऐसे अधिकारी कर्मचारी हैं जिनकी आए तो बहुत ही मामूली है। लेकिन करोड़ों के बंगले लगातार खरीदे जा रहे हैं। आखिर कहां से आ रही है इतनी अचूक संपत्तियां। 

अगर आय से अधिक संपत्ति की जांच की जाए तो उसमें नाते रिश्तेदारों को भी जोड़ दिया जाए जिससे स्पष्ट हो सके किस तरह से भ्रष्टाचार का पैसा कहां-कहां उपयोग हो रहा है। द हिंदी न्यूज़ इस बात का दावा जरूर कर सकता है। कि अगर एक बार जांच जैसी बात का जिक्र भी विश्वविद्यालय में हो जाए तो फिर कई घोटालेबाज अधिकारियों एवम कर्मचारियों की तबीयत जरूर खराब हो जाएगी।

No comments

Thank you