Breaking News

कानपुर विश्वविद्यालय में एक के बाद एक पुतला दहन। पहले छात्र नेताओं ने फूका कुलपति का पुतला फिर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने। एक संगठन के नेताओं पर भी जमकर हो रही हैं टिप्पणियां।


    विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मामले में 15 नवंबर को हुई सुनवाई के बाद एक तरफ छात्र नेताओं ने कुलपति का पुतला फूंका तो वहीं पर दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने पुतला फूंकते हुए प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस समय कानपुर विश्वविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई की से ज्यादा प्रोफेसर विनय पाठक की चर्चाओं में छात्र एवं शिक्षकों का समय बीत जाता है।

दो गुटों में बटा विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पाठक के पक्ष में पत्र भेजने वाले महामंत्री और अध्यक्ष पर भी जमकर टिप्पणियां की जा रही हैं। कहा जा रहा है, कि जिस तरह से प्रोफेसर विनय पाठक के पक्ष में राजभवन के लिए पत्र भेजा गया है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के किसी कर्मचारी को नहीं दी गई जिसको लेकर के कर्मचारियों में रोष है। देखने वाली बात यह है विश्वविद्यालय में दो पक्षों में बटे कर्मचारियों में किस तरह का सुलह समझौता होगा या फिर यह मामला और बढ़ेगा।
शेष खबर अगली बार। पढ़ते रहिए द हिंदी न्यूज

No comments

Thank you