Breaking News

सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो पाठक के पक्ष में आए यह दो संगठन। पदाधिकारियों ने कहा मीडिया ट्रायल और पूर्व विधायक के कारण कहीं फस ना जाएं प्रोफ़ेसर पाठक। मुख्यमंत्री और राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहार

विपिन सागर (मुख्य संपादक)


कानपुर। 
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक इस समय चर्चा में बने हुए हैं।


 हर तरफ प्रोफ़ेसर पाठक की कमीशन और घोटाले की खबर चर्चाओं में है, लेकिन अब प्रोफ़ेसर पाठक के पक्ष में कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ विवेक द्विवेदी और अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के डॉक्टर अरुणेश अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष पक्ष में उतर आए हैं। 


इन दोनो संगठनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए पत्र लिखकर संगीन जांच की मांग करते हुए। मीडिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। दोनो संगठनों के पदाधिकारी ने कहा है प्रोफ़ेसर पाठक को गलत तरीका से फंसाया जा रहा है। साथ ही डॉक्टर द्विवेदी ने पूर्व कांग्रेस विधायकों के लिखे पत्र पर जवाब देते हुए कहा है, कि राजनीतिक हस्तक्षेप दर्शाया जा रहा है संगठनों ने निष्पक्ष जांच की बात कही है। दोनों संगठनों की पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

No comments

Thank you