Breaking News

CSA के कुलपति डॉक्टर डी आर सिंह होंगे अब इस विश्वविद्यालय के कुलपति, 5 वर्ष तक निभाएंगे अपना दायित्व जल्द संभालेंगे चार्ज


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर डी आर सिंह को, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्त किया है। डॉक्टर डीआर सिंह की नियुक्ति बिहार कृषि विश्वविद्यालय में 5 वर्ष के लिए हुई है। डॉक्टर डी आर सिंह ने चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को नेक में शामिल करने के साथ-साथ तमाम ऐसे कार्य किए हैं। जिनकी सराहना विश्वविद्यालय ही नहीं देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 जिसकी वजह से निरंतर प्रयासों के चलते बिहार राज्यपाल ने डॉक्टर डीआर सिंह पर भरोसा जताते हुए, 5 साल की नियुक्ति बतौर कुलपति के पद पर की है। डॉक्टर डीआर सिंह के कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दो अन्य विश्वविद्यालय के अतिरिक्त पद पर भी उनको दायित्व सौंपा था जिन पर डॉक्टर डीआर सिंह खरे उतरे थे।

No comments

Thank you