Breaking News

सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, थरियांव का नवागंतुक कुलपति ने किया भ्रमण


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

Kanpur. चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव का आज नवागंतुक कुलपति ने भ्रमण कर केंद्र पर स्थापित विभिन्न इकाइयों को देखा। कुलपति द्वारा केंद्र पर स्थापित विभिन्न इकाइयों/ क्राफ्टेरिया का गहन अवलोकन किया गया। 

उन्होंने क्राफ्ट कैफिटेरिया में दलहन, तिलहन तथा अनाजों की विभिन्न प्रजातियों को देखा। साथ ही सीड हब, पोषक वाटिका, पशुपालन इकाई, प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन आदि इकाइयों का भी अवलोकन किया। कुलपति  द्वारा सुचारू रूप से चल रही सभी इकाईयों की प्रशंसा की गई। साथ ही गृह वैज्ञानिक डॉ. साधना वैश द्वारा किए जा रहे मूल्य संवर्धन के अंतर्गत मोटे अनाजों के विभिन्न उत्पादों का भी अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान निदेशक प्रसार डॉ. ए. के. सिंह व केंद्र के सभी वैज्ञानिक उनके साथ रहे। बाद में मशरूम उत्पादक कृषक श्रीमती रेनू व श्री जयपाल ने उन्हें मशरूम व आलू की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्रदान की। यह पूरी जानकारी विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने दी।
पढ़ते रहिए द हिंदी न्यूज 

No comments

Thank you