Breaking News

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को किया कलंकित मणिपुर की घटना से डरी देश भर में महिलाएं:- अर्चना रावल


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व  प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा श्रीमती रीबू  श्रीवास्तव के निर्देश पर आज दिनांक 23/07 / 2023 को अर्चना रावल जिला अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा कानपुर ग्रामीण के नेतृत्व में मणिपुर में महिलाओं के साथ किए गए अमानवीय  व्यवहार के विरोध में कल्याणपुर विधानसभा में कैंडल मार्च निकाला गया। अर्चना रावल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिया गया नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक चेतावनी थी कि आप अपनी बेटियों की सुरक्षा खुद करें हम आपकी बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पाएंगे भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में देशभर में महिलाओं पर अत्याचार सर्वाधिक संख्या में हो रहे हैं। 

किंतु भाजपा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एक शब्द बोलने से बच रही है। मणिपुर में भाजपा की सरकार है जहां महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जाता है और भाजपा के मुख्यमंत्री को पता तक नहीं चलता है। यह देश का दुर्भाग्य है जहां पर भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कैंडल मार्च में पूर्व सांसद  राजाराम पाल, बंटी सेंगर, शेषनाथ यादव ,श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती मालती यादव, श्रीमती द्रोपती पाल,श्री मती कुंती निषाद पार्षद विनय कोरी, पवन कटियार  (हिंदुस्तानी )चंद्रशेखर यादव , प्रवेशिका शुक्ला ,रजिया बेगमजी विमला ,संगीता जी ,गीता जी ,मोनिका अभिषेक सेंगर  शोबित  शर्मा, रंजन पासवान,प्रदीप बाल्मीकि, नारायण तिवारी  वंश यादव अजय, दिनेश शर्मा सहित आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कैंडल मार्च कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

No comments

Thank you