Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा कमल शक्ति संवाद व महिला प्रबुद्ध वर्ग कार्यक्रम संपन्न।


विपिन सागर ( मुख्य संपादक )


कानपुर सिविल लाइन्स स्थित रागेंद्र स्वरुप ऑडिटोरियम मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन व कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद पूनम महाजन शामिल हुई। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह, रेखा गुप्ता की उपस्थिति रही। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए 2022 विधानसभा जीत का मंत्र भी दिया।
पूनम महाजन ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भारत को विशेष बनाने मे महिलाओ की बहुत भूमिका रही है। भारत की महिला अपनी स्वयं भाग्य विधाता है। विकास की लक्ष्मी साईकिल या पंजे मे नहीं आती वो सिर्फ कमल पे ही आती है। ये सर्व धर्म संभाव की सरकार है। सभी जात पात से हटकर देश के लिए काम करती है। मोदी जी की योजनाओं से रूबरू कराते हुए उन्होंने बोला कि मोदी ने 71 लाख शौचालय देकर महिलाओ को सम्मान दिया है। 80 लाख 75 हज़ार घर ग्रामीण महिलाओ को दिए गए। उज्जवला गैस कनेक्शन बहनों को दिए गए। गाँव की महिलाओ की पीड़ा समझी जो 50 साल मे कांग्रेस कभी नहीं समझ पायी। यह सब मोदी योगी के कारण संभव हो सका। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कई योजनाओं से जनता को लाभान्वित किया है। 100 करोड़ जनता का वैक्सीनेशन पूरा किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी करने को कहा व उपस्थित प्रबुद्ध महिलाओ से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि महिलाये किसी से पीछे नहीं है अपनी शक्ति को पहचाने और आगे बढे और भारत देश को एक अच्छा समाज देने मे अपना सहयोग करे। उन्होंने कहा मैं यहाँ महिलाओ के सम्मान के लिए आयी हूं नौ देवियो के शक्ति रूपों मे जो बहने बैठी है मैं उन्हें प्रणाम करती हूं। यह सभी भारत देश की वीरांगना है। इसलिए आज हम पुनः संकल्प लेते है महिला सम्मान, महिला सुरक्षा, नारी उत्थान के लिए भाजपा की सरकार बनाएंगे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट क्षेत्रों मे काम करने के लिए हिमानी शुक्ला - उद्यमिता,  प्रेमा धानुक - नर्स, रानी कपूर - वकील, आशा रानी रॉय - पहली महिला पुरोहित, स्वप्निल सिंह - कोविड मे फ्री सेवा, बिंदु निगम -सी ए , मुदिता मिश्रा - छात्रा, माधवी सेंगर - गीता कपूर, कल्पना गौड़ को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन रीता शास्त्री ने किया।
आभार क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर विजया तिवारी , अनीता गुप्ता, आभा द्विवेदी, जयंती वर्मा, पुष्पा तिवारी, शोमिल शर्मा,सौम्या चौहान, सुषमा, अंजली, अनूप  व चारों जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, मीरा भदौरिया, अनीता त्रिपाठी, रेणुका लेखा रागिनी  आदि की उपस्थिति रही।

No comments

Thank you