Breaking News

आचार संहिता हुई लागू इन चरणों में होंगे चुनाव


उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान


भारत के चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में संपन्न होगा. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव एक चरण में ही होगा. वहीं, बात करें बाकी के तीन राज्यों की तो पंजाब में दो चरण, गोवा में एक चरण और मणिपुर में भी एक ही फेज में चुनाव होगा . 
2022: भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission OF India) ने उत्तर प्रदेश ( UP  Election 2022), उत्तराखंड  (Uttarakhand  Election 2022), पंजाब ( Punjab Election 2022), गोवा (Goa Election 2022) और मणिपुर ( Manipur Election 2022) में होने वाले विधान सभा चुनाव 2022 की तरीखों (Assembly Elections Dates) का ऐलान कर दिया है. भारत के चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में संपन्न होगा. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव एक चरण में ही होगा. वहीं, बात करें बाकी के तीन राज्यों की तो पंजाब में दो चरण, गोवा में एक चरण और मणिपुर में भी एक ही फेज में चुनाव होगा . पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 1द मार्च 2022  को घोषित होंगे. चुनाव तारीखों के एलान के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कार्यक्रम (2022 Uttar Pradesh Legislative Assembly Election Schedule)

पहला चरण 10 फरवरी 2022
दूसरा चरण 14 फरवरी 2022
तीसरा चरण 20 फरवरी 2022
चौथा चरण 23 फरवरी  2022
पांचवां चरण 27 फरवरी 2022
छठवां चरण 3 मार्च 2022
सातवां चरण 7 मार्च 2022

10 मार्च को काउंटिंग

No comments

Thank you