Breaking News

गेहूं की प्रजाति के 1317 की उत्पादकता बेहतर -डॉ विनोद दोहरे

विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित अनौगी स्थिति कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा।
ग्राम सियरमऊ में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत उगाए गए गेहूं की के -1317 प्रजाति के प्रदर्शन देखने हेतु दर्जन भर से ज्यादा किसान भाई आए। जिसका आयोजन किसान श्री रामनाथ पाल के खेत किया गया। गेहूं की प्रजाति के -1317 की फसल पर आयोजित प्रक्षेत्र दिवस में शामिल ग्राम वासियों ने फसल देख काफी प्रशंसा की। इस प्रदर्शन व प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन सस्य वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने किया है। डॉ विनोद कुमार का कहना है कि यह प्रजाति समय से बोवाई हेतु उत्तम मगर कम पानी चाहने वाली प्रजाति है। जिससे 60 कुंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार ली जा सकती है। उन्होंने प्रदर्शन देखने आए किसानों को बताया कि यह नई प्रजाति जनपद  की जलवायु हेतु बहुत अच्छी शाबित हुई है। जिसकी बोवाई कच्चा आलू खोद कर भी करने से उत्पादकता पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। इस कारण अभी भी गेहूं की बालियों में दाने पूरे भरे हुए, मोटे व सफेद हैं। इसकी रोटियां भी स्वादिष्ट और सुंदर होती हैं। डॉ विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में यह प्रजाति के प्रसार की असीम संभावनाएं हैं। क्योंकि यह प्रजाति आलू गेहूं-मक्का फसल चक्र में भी बढ़िया से समाहित हो जा रही है। इस अवसर पर किसान श्री शैलेस सिंह, श्री अमर सिंह, श्री सर्वेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments

Thank you