Breaking News

उत्तर प्रदेश: साउथ फिल्म की तर्ज पर पीसीएस प्रे पास करने वाली युवक की गोली मारकर हत्या सिर काट कर हवा में उड़ाया और पिस्टल से से कटे सिर पर लगाया निशाना

विपिन सागर (मुख्य संपादक)

साउथ फ़िल्म की तर्ज पर ही हकीकत में युवक की निर्मम हत्या।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दिल दहलाने वाली घटना शनिवार को सामने आई है। महज 200 गज जमीन के विवाद में दबंगों ने युवक का हाथ-पैर बांध कर गोली मार दी। फिर गला काट काट अलग फेक दिया। युवक को बचाने आए बुजुर्ग मां-बाप को भी दबंगों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बाप को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। 

मृतक के भाई ने बताई हत्यारों की कुरुंणता

पूरी घटना फर्रुखाबाद के अमृतपुर की है। मृतक पीयूष के भाई अनुभव कुमार अवस्थी ने बताया कि शनिवार सुबह अरुण कुमार अवस्थी, रामबाबू अवस्थी, विपिन अवस्थी, विनोद अवस्थी, अंकित, अक्षत, अनमोल, सीमा, प्रीति, पिंकी और अलका यह लोग उसके घर में घुस आए। भाई पीयूष अवस्थी (23) एक कमरे में लेटा हुआ था। जब तक वह कुछ समझ पाता उसे घर से उठाकर कुछ दूरी पर एक झोपड़ी में ले गए। पीयूष को ले जाते देख मां-बाप उसे बचाने पहुंचे।

फिल्मी स्टाइल में पहले गोली मारी फिर गला काट के हवा में उछाला और फिर किया हवाई फायर देखते रहे मां बाप
हाथ-पैर बांधकर पीयूष को गोली मार दी। किसी तरह मां-बाप ने रोकने की कोशिश की तो उनको भी गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद पीयूष की गला काटकर हत्या कर दी। अनुभव ने बताया, दबंग काफी ज्यादा संख्या में थे, इसलिए परिवार के अन्य लोग भाग गए थे। नहीं तो वो लोग पूरे परिवार को खत्म कर देते।

अनुभव ने बताया, आरोपी दिनेश पक्ष से पहले से रंजिश चली आ रही थी। 200 गज जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में 2020 में दबंगों ने घर में घुसकर पिता रामबाबू अवस्थी और बहन को मारा था। इसकी 307 की FIR थाना अमृतपुर में दर्ज है। कुछ दिन पहले इसी मामले में कोर्ट ने दिनेश पक्ष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने से आरोपी दिनेश और उसके परिजन आक्रोशित थे।

थाना पुलिस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगा है
कुछ दिन पहले भी की गई थी फायरिंग
अनुभव ने आरोप लगाया, कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस दबंगों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। दबंगों ने एक बार नवाबगंज में भी पीयूष के ऊपर फायरिंग की थी। इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस बस जांच कर रही थी। आज घटना के 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर आई, जबकि कई बार पुलिस को फोन किया गया। वहीं जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष अमृतपुर सुनील परीहार, थानाध्यक्ष राजेपुर दिनेश गौतम आनन-फानन में घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने घायल रामबाबू और मीरादेवी को CHC राजेपुर में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।


ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया
वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने कहा, मृतक पीयूष लेखपाल की परीक्षा पास कर चुका था। उसकी नौकरी लगने से भी विपक्षी खुन्नस खाए हुए थे। वहीं गांव पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप को जांच सौंपी गई है।

No comments

Thank you