Breaking News

इस विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया औचक निरीक्षण समय पर ना पहुंचने वाले कर्मचारियों की आई शामत।


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने, विश्वविद्यालय का निरीक्षण सुबह से ही करना शुरू कर दिया। हालांकि चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के कर्मचारी कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह की कार्यशैली को भली-भांति जानते हैं। कि कुलपति को वही कर्मचारी पसंद हैं, जो विश्वविद्यालय के हित में लगातार कार्यरत रहता है। कई दिनों से आ रही लगातार शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए शनिवार सुबह 10:10 बजे से ही विश्वविद्यालय में औचक निरीक्षण किया जिसकी चर्चा विश्वविद्यालय में है। कई कर्मचारियों को नदारद पाकर नाराज हुए कुलपति ने कार्यवाही की बात कही है।

No comments

Thank you