Breaking News

नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारी हुई तेज एक बूथ पर इतने कर्मचारी होंगे तैनात।


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर। निकाय चुनाव कराने के लिए 11 हजार सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।  ईवीएम से मतदान के लिए 2190 पोलिंग पार्टियों को तैयार किया गया है।  1752 पोलिंग पार्टियां चुनाव में और 438 रिजर्व में रहेंगी।  वहीं, 103 पोलिंग पार्टियों को बैलेट से मतदान के लिए तैयार किया गया है।  513 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिनमें से 82 चुनाव कराएंगे और 21 को रिजर्व में रखा गया है।  मालूम हो कि नगर निगम में मेयर व पार्षद का चुनाव ईवीएम से और नगर पंचायत व नगर पालिका का चुनाव बैलेट पेपर से होगा.  इसलिए ईवीएम वोटिंग में एक बूथ पर पांच कर्मचारी मौजूद रहेंगे।  बैलेट से मतदान में एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारियों को लगाया जाएगा।  इसके लिए 2190 पीठासीन अधिकारी, 2190 प्रथम से चतुर्थ मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि 1824 बूथ बनाए गए हैं।  वहीं एक ईवीएम में 16 प्रत्याशी आ सकेंगे.  वहीं नगर निगम मुख्यालय में मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए नामांकन होगा।  प्रत्येक कक्ष में पांच-पांच प्रत्याशियों के नामांकन की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा बिठूर नगर पालिका के चुनाव के लिए भी नामांकन नगर निगम मुख्यालय में ही होगा।

No comments

Thank you