Breaking News

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति ने कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां की जोरों पर सुरु


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

बिहार। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के नए कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने पदभार संभालते ही, बिहार के मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी की जानकारी ली और साथ ही मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूर्व में रहे चंद्रशेखर आजाद एवं कृषि विश्वविद्यालय कानपुर उत्तर प्रदेश मैं डॉक्टर डीआर सिंह ने बतौर कुलपति कई नए कीर्तिमान खड़े किए हैं। और उनका उद्देश्य है बिहार कृषि विश्वविद्यालय को विश्व प्रख्यात करें ताकि आने वाले समय में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर अपने नए उत्पाद एवं नई खोज के लिए जानी जाएं। सूत्र बताते हैं डॉक्टर डीआर सिंह कुलपति बिहार कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति अपने कार्य से ज्यादा विश्वविद्यालय के कार्यों पर ध्यान देकर विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाते हैं और यही प्रणाम विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी देते हैं।
पढ़ते रहिए दा हिंदी न्यूज़

No comments

Thank you