Breaking News

कानपुर विश्वविद्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच फिर छिड़ी बगावत ये है मामला।


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में, एक बार फिर कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों में बगावत सी छिड़ गई है। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहे हैं। लेकिन विफल दिखाई देते हुए कर्मचारियों ने सामूहिक वार्तालाप 22 मई 2023 को रखा है। जिसमें सेल्फ फाइनेंस कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, एवं रेगुलर कर्मचारी रहने की बात की है।

वही विश्वविद्यालय के रजिस्टर डॉक्टर अनिल कुमार यादव ने, एक पत्र जारी करते हुए कहां है। कि अगर आउटसोर्सिंग कर्मचारी और सेल्फ फाइनेंस कर्मचारी इस वार्तालाप में शामिल होंगे तो उन पर सीधे कार्यवाही होगी। काफी समय तक सुर्खियों में रहने वाली कानपुर विश्वविद्यालय अब फिर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सामूहिक वार्तालाप पर जमे हुए हैं। द हिंदी न्यूज़ जल्द पूरी खबर पर देगा अपडेट।

No comments

Thank you