Breaking News

कानपुर विश्वविद्यालय में कर्मचारी सेवानिवृत्त विदाई समारोह में कर्मचारी के साथ साथ कुलपति और कुलसचिव का माला पहना कर किया भव्य स्वागत


विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर सोमवार 03-01-2022 को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में कर्मचारी एसोसिएशन और परिषद द्वारा प्रधान सहायक मोहन सिंह बिष्ट के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तो वही नए साल में कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक व कुलसचिव डॉ अनिल यादव का भी स्वागत किया।

विश्वविद्यालय को अपनी सेवा देने वाले मोहन सिंह को पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। मोहन सिंह प्रधान सहायक के पद से 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त हुए। जिसके चलते आज यह कार्यक्रम रखा गया।

सेवानिवृत्त के कार्यक्रम का संचालन पारसनाथ मिश्रा ने किया। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अंजनी कुमार मिश्र ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय परिसर में मिलजुल कर कार्य करने को कहा, जिससे कि विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छू सके। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित कुलपति व कुलसचिव के स्वागत में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय कुमार महामंत्री मनीष द्विवेदी और कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मनीष चौबे और मंत्री नीरज कुमार ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और साथ ही सेवानिवृत हुए मोहन सिंह को बधाई दी। साथ ही कर्मचारियों के कार्य की प्रोत्साहीनता की।

विदाई समारोह में अंजली मौर्य, ज्ञानेंद्र शुक्ला वित्त अधिकारी पीएस चौधरी, वसंत,आलोक कुमार हंसराज मनोज कुमार,डॉ सरस्वती, नीरज कुमार, मनीष चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

No comments

Thank you