Breaking News

सब्जियों में लगने वाले कीड़ों का करें प्रबंधन:- डॉक्टर आरके पाल

विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह के निर्देश के क्रम में आज सब्जी अनुभाग कल्याणपुर के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर आरके पाल ने सब्जी उत्पादक किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 
उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में सब्जियों में कई प्रकार के कीड़े लगते हैं जिनका प्रबंधन किया जाना नितांत आवश्यक है। डॉक्टर पाल ने किसानों को बताया कि सब्जियों के फलों पर फल मक्खी कीट का ज्यादा प्रकोप होता है।जो नरम फलों में सुरंग करता है तथा फल अंदर से सड़ जाता है जिससे आर्थिक नुकसान होता है।इसकी रोकथाम के लिए मेलाथियान 50 ई सी नामक कीटनाशक का बुरकाव फसल पर करना चाहिए। इसके साथ ही लाल भृंग कीट भी नुकसान पहुंचाता है। जो पतियों,फलों की ऊपरी सतह को चट कर जाता है। इसकी रोकथाम के लिए 50 ईसी मेलाथियान पाउडर का बुरकाव करना चाहिए। डॉ पाल ने सब्जी उत्पादक किसानों को सलाह देते हुए बताया कि सफेद मक्खी व रस चूसने वाले कीड़े भी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी रोकथाम के लिए 100 मिलीलीटर इमिडाक्लोप्रिड 200 एस एल प्रति हैक्टेयर पानी में घोलकर छिड़काव करें। जिससे कि कीट प्रबंधन होगा और फसल अच्छी होगी।

No comments

Thank you