Breaking News

CSA विश्वविद्यालय के हर एक कर्मचारी और अधिकारी को करनी होगी कड़ी मेहनत:- डॉ ए के सिंह

विपिन सागर (मुख्य संपादक)

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में 15 अगस्त को 77वे स्वतंत्रता दिवस के दिन 10:15 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर ए के सिंह ने कर्मचारी एवम अधिकारियों संग मिलकर झंडा फहराया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सिंह ने आजादी के दिन एक नई शुरुआत की बात कही विश्वविद्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों से तंबाकू और प्लास्टिक पर रोक लगाने की बात कही साथ ही अपने 47 अनियमित कर्मचारियों को नियमित भी किया साथ ही लगभग 82 कर्मचारियों को प्रमोशन भी दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा सीएसए एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जिसने नेट में भी अपना परचम फेराया है। छात्रों ने नेट में भी सर्वाधिक रिजल्ट लाकर संस्थान का नाम रोशन किया है।

पहले लगा समस्याएं अधिक होंगी लेकिन ऐसा नहीं है।
कुलपति डॉ सिंह ने कहा की जिस समय विश्वविद्यालय में कार्यभार संभाला उस समय लगता था एक चुनौती भरा कार्य है। लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों को लगन से काम करता देख लगता है हर कार्य संभव है। कुलपति ने यह भी बताया की जल्द विश्विद्यालय में न्युक्तिया होंगी जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों पर बड़ रहे भार को जल्द  कम किया जाएगा।

हर किसी को करनी होगी मेहनत।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के हर एक कर्मचारी और अधिकारी को और ज्यादा जिम्मेदारी से कार्य करना होगा जिससे हमारा विश्वविद्यालय और उन्नति की तरफ वाला जाए साथ ही कुलपति डॉक्टर सिंह ने कहा अगर इसी तरह मेहनत की तो अगली बार नेक में ए ग्रेड लाने के लिए हम तैयार हो जाएंगे कुलपति डॉक्टर सिंह ने यह भी कहा अपने घर परिवार सफाई कर्मचारी खाना बनाने वाले और भी जितने आपके पहचान में लोग हैं उन सबको शिक्षा का ज्ञान ज्यादा से ज्यादा दिन जिससे विश्वविद्यालय के साथ-साथ देश का भी विकास हो सके

छात्रों को वितरण किए पुरुस्कार
विश्वविद्यालय में कुलपति ने एनसीसी के छात्रों को एवं पोस्टर पुरस्कार एवं वाद विवाद के साथ कई अन्य प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी वाले छात्र को पुरस्कार दिया वहीं कैंपस के प्राथमिक की विद्यालय के छात्र भी मौजूद थे

यह लोग रहे मौजूद।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्टर पी के उपाध्यक्ष, डीन प्रो सी एल मौर्य, डेम प्रो नोसाद अली खान, डॉ सीमा सोनकर, मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान के साथ साथ सभी विभाग के डीन डायरेक्टर मौजूद रहे।।

No comments

Thank you